चाबी खो गई है और कई महनत करने से भी नही खुला ताता तो इस ट्रिक से मिनटों में खोल दें ताला अब ताला तोड़ना नही पड़ेगा बस ये अपना के देखलो
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
अगर आपकी चाबी खो गई है या फिर टूट गई है तो ताला खोलने के लिए आपको ताला तोड़ने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान ट्रिक की मदद से ताला खोल सकते हैं.
Hacks to Unlock Door Lock: यूं तो दुनिया में हर ताले की चाबी होती है लेकिन कई बार चाबी खो जाने पर ताला किसी काम का नहीं रहता है. खासकर तब जब घर पर ताला लगा हो और चाबी खो जाए. भुलक्कड़ लोगों के साथ तो ऐसा अक्सर हो जाता है कि चाबी भूल जाते हैं और ताला नहीं (Amazing tips to open lock when Key Missing) खुलता है. ऐसे में लोग तरह तरह के जतन करके ताला खोलने की कोशिश करते हैं लेकिन नाकामी हासिल होती है. मजबूरी में ताले को तोड़ना ही एकमात्र विकल्प बचता है. लेकिन आप चाहें तो कई आसान टिप्स की बदौलत डोर लॉक को तोड़ने की बजाय खोल सकते हैं. चलिए आज आपको ऐसे ही कुछ टिप्स की जानकारी देते हैं जिनकी (tips for Unlocking Door Lock) मदद से आप बंद ताले को आसानी से खोल (how to open door lock with bobby pin)सकते हैं. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप चाबी खो जाने की स्थिति में ही इन टिप्स की मदद से आप अपने घर का ताला खोलें, इन टिप्स का गलत इस्तेमाल बिलकुल न करें
इस्टाग्राम हैंडल द सोशल जंक्शन ने इसकी एक ट्रिक शेयर की है. इसके लिए आपको पहले आपको मेडिकल स्टोर पर जाना है और वहां से पोटेशियम परमैंगनेट लाना है. ये एक तरह के मेडिकेटेड क्रिस्टल से बना काले रंग का नमक होता है जो दवा के तौर पर काम में आता है. इसके साथ साथ आपको ग्लिसरीन भी खरीदनी होगी. अब पोटेशियम परमैंगनेट को चुटकी भर लीजिए और ताले में चाबी वाली जगह पर बने सुराख में भर दीजिए. इसके बाद उसी उसी सुराख में ग्लिसरीन की दो से चार बूंदें भी डाल दीजिए. ऐसा करते ही ताले में बने सुराख में धुआं निकलने लगेगा और इसके बाद ताला अपने आप झटके से खुल जाएगा.
पिन की मदद से भी खुल जाएगा ताला (hair pin hack to open Lock अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा कि हीरोइन के जूड़े में लगी पिन से हीरो दरवाजे का ताला खोल देता है. देखा जाए तो ये सही आइडिया है. घर के दरवाजे में लगे नॉब लॉक में रॉड लगी होती है जिसके ऊपर नीचे होने पर लॉक खुल जाता है. इसे खोलने के लिए आपको बाल में लगाने वाली पिन चाहिए. अब इस पिन को नब्बे डिग्री मोड़ लीजिए. अब मुड़ी हुई इस पिन को लॉक में चाबी वाली सुराख में डालिए और पिन को नीचे से ऊपर की तरफ उठाइए. इसके बाद पिन को ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की तरफ उठाते रहिए.इससे नॉब लॉक में लगी रॉड अपनी जगह से हट जाएगी और ताला खुल जाएगा. ये हैक ताला खोलने के साथ साथ ताला अटकने पर भी कारगर साबित होता है
कई बार घर की अलमारी का ताला लॉक हो जाता है या अटक जाता है. ऐसी सिचुएशन में घर में रखा चाकू भी काम आ सकता है. इसके लिए आपके घर में उतना छोटा चाकू होना चाहिए जो अलमारी के पैडलॉक के की होल में घुस सके. चाकू को ध्यान से चाबी के सुराख में डालिए और तब तक घुमाएं जब तक ये लॉक के पिछले हिस्से को न छू ले. अब इस चाकू को चाबी की तरह घुमा कर ट्राई करें. दो तीन बार ट्राई करने पर लॉक अनलॉक हो जाएगा.
आपके घर में कपड़े टांगने के लिए हैंगर तो होगा ही. आप इसकी मदद से भी ताले को अनलॉक कर सकते हैं. कपड़े टांगने वाला एक हैंगर लीजिए और ये देखिए कि उसकी नोक लॉक के सुराख में फिट हो जाएगी या नहीं. अगर हैंगर की नोक लॉक में फिट हो रही है तो हैंगर को सीधा कर लीजिए. अगर हैंगर लंबा है तो आप इसे काट कर छोटा कर सकते हैं. अब हैंगर की नोक को लॉक के होल में घुसाएं और हिलाते हुए घुमाते रहें. ऐसा करने पर की होल के अंदर की रॉड हिलेगी और लॉक आराम से खुल जाएगा.
Comment kerna mat bhulana
Jrurt btana Kya ye aap ke kuch kam aya tips in me se koi se bhi
Comment me please
No FAQ Available.
Profile Complete
My name is Ilma. I am a student dedicated to learning, reading, and sharing useful information through my blog. I love writing about everyday life tips, study guidance, health, technology, and trending topics. My goal is to provide simple, accurate, and engaging content for readers to help them learn something new every day.
Career opportunities in the Realm of Social Media Marketing.
0 comments · 253 views
Read and comment first →
Busy Zindagi Mein Peace: Work-Life Balance Kaise Maintain Karein?
1 comment · 249 views
Join the conversation →
Digital Detox: Aaj Ki Bhaag-Daud Bhari Zindagi Mein Apne Liye Waqt Kaise Nikalein?
1 comment · 226 views
Join the conversation →
💬 New opportunities Galore in Cybersecurity
0 comments · 199 views
Read and comment first →
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
ilma
✓ Profile Complete@DigitalDiaryWefru