कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए सिंपल मेकअप कैसे करें? ये आसान टिप्स करें फॉलो
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
Makeup Tips: मेकअप भी एक कला है, जिसे सीखना बहुत ज्यादा मुश्किल भरा नहीं है. लेकिन इसके बारे में आपको बेसिक जानकारी होनी चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Makeup Tips: मेकअप ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है. कुछ लोग किसी विशेष फंक्शन पर मेकअप करना पसंद करते हैं तो कोई डेली लाइफ में मेकअप किए बिना घर से बाहर तक नहीं निकलता. सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की होड़ के चलते इन दिनों हर महिला मेकअप करना सीखना चाहती है. लेकिन मेकअप भी एक कला है, जिसे सीखना बहुत ज्यादा मुश्किल भरा नहीं है. लेकिन इसके बारे में आपको बेसिक जानकारी होनी चाहिए. कई बिगनर्स अक्सर मेकअप प्रोडक्ट्स और मेकअप अप्लाई करने के तरीकों को लेकर कन्फ्यूज नजर आते हैं. ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए सिंपल मेकअप कैसे करें? इसके लिए आपको कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होंगे.
मेकअप शुरू करने से पहले अपने फेस को क्लींजर की मदद से साफ करें. कॉटन में टोनर लगाकर भी आप चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लें. इससे आपका फेस क्लीन हो जाएगा. टोनर सूखने के बाद चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं.
मेकअप के लिए बेस कैसे करें तैयार?
मेकअप करने से पहले उसके लि बेस भी तैयार करना पड़ता है. इसके लिए सबसे पहले लाइट फाउंडेशन को उंगलियों की मदद से टैप करते हुए चेहरे पर बिंदी रखें. अब हल्के हाथों से फाउंडेशन को चेहरे पर फैलाएं. इस बात का ध्यान रखें की ये चेहरे पर ये पूरी तरह से अप्लाई हो जाए. अब आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं. मेकअप ब्रश की मदद से ट्रांसलूसेंट पाउडर (Translucent Powder) को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए चेहरे पर अप्लाई करें. इससे आपका मेकअप बेस पूरी तरह से रेडी हो जाएगा.
आई मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अब बारी आती है आपकी आंखों की. इसे खूबसूरत बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद का आई शैडो चुने. इसे ब्रश की मदद से गोल घुमाते हुए पलकों के ऊपर अप्लाई करें. इसके बाद आपको आंखों पर आईलाइनर लगाना है. इसके साथ ही आप लैश कर्लर का यूज करके आई लैशेज को कर्ल लुक दें. लास्ट में आई लैशेज पर मस्कारा लगा लें.
आई मेकअप खत्म करने के बाद अब चीक्स पर ब्लशर लगाएं. इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. होंठों पर लिपस्टिक या लिप ग्लॉस अप्लाई करें. इसी लिप कलर को उंगलियों की मदद से ब्लेंड कर लें. साथ ही दोनों होंठों को आपस में दबाकर भी आप लिप कलर को ब्लेंड कर सकती हैं.
हाईलाइटर का इस्तेमाल करें
चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए अब आपको जॉ लाइन, नोज और फोरहेड को हाईलाइट करना है. इसके लिए हाईलाइटर का यूज करें. हाईलाइटर को ऊपर से नीचे की तरफ खींचते हुए अप्लाई करें.
No FAQ Available.
Profile Complete
My name is Ilma. I am a student dedicated to learning, reading, and sharing useful information through my blog. I love writing about everyday life tips, study guidance, health, technology, and trending topics. My goal is to provide simple, accurate, and engaging content for readers to help them learn something new every day.
Career opportunities in the Realm of Social Media Marketing.
0 comments · 253 views
Read and comment first →
Busy Zindagi Mein Peace: Work-Life Balance Kaise Maintain Karein?
1 comment · 249 views
Join the conversation →
Digital Detox: Aaj Ki Bhaag-Daud Bhari Zindagi Mein Apne Liye Waqt Kaise Nikalein?
1 comment · 226 views
Join the conversation →
💬 New opportunities Galore in Cybersecurity
0 comments · 199 views
Read and comment first →
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
ilma
✓ Profile Complete@DigitalDiaryWefru