होती रहती है घबराहट तो क्या करे बस ये कर लो मिलेगी सच मे राहत ! घबराहट पर काबू पाने के लिए 4 योग सुझाव |
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
1.योगासन करें और तनावग्रस्त मन को विश्राम दें।
2.चिंता को दूर करने के लिए प्राणायाम करें।
3.मन को शांत करने के लिए ध्यान करें।
4.योग के दर्शन को जीवन में लागू करें और खुश रहें, जीवन के हर क्षण का आनंद लें।
निम्नलिखित योगासन आपको स्वस्थ शरीर और प्रसन्न चित्त मन पाने में मदद करेंगे। आसन हमारे तंत्र से तनाव और नकारात्मकता को मिटाने में मदद करते हैं।
नोट: योगासन सत्र के अंत में योग निद्रा में लेट जाएँ, ताकि शरीर और मन को कुछ मिनटों का विश्राम मिले। इस तकनीक के द्वारा हमारे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जो हमारे तंत्र में तनाव का सबसे पहला कारण हैं।
घबराहट को दूर करने के लिए प्राणायाम करें
अपनी श्वास पर ध्यान ले जाने से मन अनावश्यक विचारों से मुक्त हो जाता है, जिसके कारण घबराहट हो जाती है। निम्नलिखित श्वसन तकनीकों का अभ्यास करें:
कपाल भांति प्राणायाम
भस्त्रिका प्राणायाम
नाड़ी शोधन प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम
एक विचलित मन को शांत करने के लिए ध्यान सर्वश्रेष्ठ तकनीक है। प्रतिदिन ध्यान करने से आप उन बातों के प्रति सजग हो जाते हैं, जो आपके मन को हर समय छोटी छोटी बातों में उलझा कर रखती हैं। ध्यान आपको बहुत अधिक चिंता ना करने या अज्ञात भविष्य के प्रति चिंतित ना होने में मदद करता है। ध्यान आपको किस प्रकार से चिंता मुक्त करता है, यह सीखें।
आपने प्रायः एड्रिनेलिन रश के बारे में सुना होगा। यह तब होता है,जब हम किसी संभावित नुकसान के बारे में बहुत अधिक भयभीत हो जाते हैं। उदाहरण के लिए, जब हम किसी साहसिक सवारी पर जा रहे होते हैं, तब एड्रिनेलिन हॉर्मोन का स्त्राव बहुत अधिक मात्रा में होता है। इससे हमारी धड़कन बढ़ जाती है, मांसपेशियां तन जाती हैं और शरीर पसीना पसीना हो जाता है। वैज्ञानिक शोध ने यह बताया है कि ध्यान का निरंतर अभ्यास करने से स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर बहुत कम हो जाता है।
प्राचीन योग के ज्ञान को जानना और उसे दैनिक जीवन में लागू करना, जो योग के कुछ सरल सिद्धांतों (यम और नियम) के बारे में बताता है, हमारी खुशी और स्वस्थ जीवन का रहस्य है। उदाहरण के लिए, संतोष (नियम) का सिद्धांत संतोष करने के महत्व को सिखाता है। अपरिग्रह सिद्धांत लालच या बहुत सारी चीजें इकठ्ठा करने की इच्छा से छुटकारा दिलाता है, जो हमारे तनाव या चिंता का कारण हैं। शौच सिद्धांत, शरीर और मन की स्वच्छता के बारे में बताता है। जब आप किसी संक्रामक बीमारियों को पकड़ने के प्रति बहुत अधिक चिंतित रहते हैं, तब यह सिद्धांत आपकी मदद करता है।
योग के यम और नियम आपको पोषण युक्त भोजन खाने और स्वस्थ जीवनशैली जीने में भी मदद करते हैं। जो तनाव और चिंता से उबरने में मदद करता है। योग का दर्शन समझने के लिए आप पतंजलि योग सूत्रों पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर द्वारा दी गई वार्ता को पढ़ सकते हैं।
No FAQ Available.
Profile Complete
My name is Ilma. I am a student dedicated to learning, reading, and sharing useful information through my blog. I love writing about everyday life tips, study guidance, health, technology, and trending topics. My goal is to provide simple, accurate, and engaging content for readers to help them learn something new every day.
Career opportunities in the Realm of Social Media Marketing.
0 comments · 253 views
Read and comment first →
Busy Zindagi Mein Peace: Work-Life Balance Kaise Maintain Karein?
1 comment · 249 views
Join the conversation →
Digital Detox: Aaj Ki Bhaag-Daud Bhari Zindagi Mein Apne Liye Waqt Kaise Nikalein?
1 comment · 226 views
Join the conversation →
💬 New opportunities Galore in Cybersecurity
0 comments · 199 views
Read and comment first →
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
ilma
✓ Profile Complete@DigitalDiaryWefru