नेचुरल तरीके से बनानी है हाइट अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं? तो आज से शुरू करें इन 3 आसनो का अभ्यास।
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाए और पैरों के बीच हिप्स जितना फासला रखें।
अब हाथों की उंगलियों को एक दूसरे में फंसाकर सांस को अंदर करते हुए हाथ को सिर के ऊपर की ओर लेकर जाएं।
अब एड़ियों को उठाएं और पंजों पर खड़े होते हुए संतुलन बनाने की कोशिश करें।
इस दौरान पैरों से लेकर सिर तक को स्ट्रेच करने की कोशिश करें।
इस मुद्रा में कुछ सेकेंड रुकें।
इस योग को करने से लंबाई बढ़ती है।
पाचन तंत्र को मज़बूती मिलती है।
शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।
घुटनों, टखनों और भुजाओं में मज़बूती आती है।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाइए। फिर घुटनों को मोड़कर, एड़ी को जितना हो सके अपने नितंब के पास लाइए। फिर अपने हाथों को उठाकर कानों के बगल में ले आएं। हथेलियों को जमीन पर रखें। अपने पैरों और हथेलियों का साथ में उपयोग कर शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। वज़न को बराबर बांटते हुए शरीर को ऊपर खींचे। अपनी गर्दन को आराम से रखें और अपने सिर को पीछे की ओर जाने दें। इस मुद्रा में 30 सेकंड तक रहें।
इस आसन को करने से रीढ़ में लचीलापन आता है।
पाचन और प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखता है।
पेट के अतिरिक्त मोटापे को कम करता है।
धनुरासन को करने पर शरीर की मुद्रा धनुष जैसी दिखाई देती है। यही वजह है कि इसे धनुरासन कहा जाता है। धनुरासन को करने के लिए सबसे पहले अपने पेट के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़ते हुए कमर के पास ले आएं और फिर हाथों से दोनों टखनों को पकड़ें। अब अपने सिर, छाती और जांघ को ऊपर की ओर उठाएं। अपने शरीर के भार को पेट के निचले हिस्से पर लेने का प्रयास करें। पैरों को पकड़कर आगे की ओर शरीर को खींचने की कोशिश करें। अपनी क्षमतानुसार लगभग 15-20 सेकेंड तक इस आसन को करें। सांस को धीरे-धीरे छोड़े और छाती, पैर को जमीन पर रख आराम करें।
रीढ़ की हड्डियों में लचीलापन लाता है।
कूल्हों को स्ट्रेच करता है।
ब्लड सर्क्यूलेशन बेहतर होता है।
पाचन तंत्र मज़बूत होता है
हड्डियों की मांसपेशियों का तापमान बढ़ाता है।
दिमाग़ शांत होता है
शरीर को ऊर्जा मिलती है।
No FAQ Available.
Profile Complete
My name is Ilma. I am a student dedicated to learning, reading, and sharing useful information through my blog. I love writing about everyday life tips, study guidance, health, technology, and trending topics. My goal is to provide simple, accurate, and engaging content for readers to help them learn something new every day.
Career opportunities in the Realm of Social Media Marketing.
0 comments · 253 views
Read and comment first →
Busy Zindagi Mein Peace: Work-Life Balance Kaise Maintain Karein?
1 comment · 249 views
Join the conversation →
Digital Detox: Aaj Ki Bhaag-Daud Bhari Zindagi Mein Apne Liye Waqt Kaise Nikalein?
1 comment · 226 views
Join the conversation →
💬 New opportunities Galore in Cybersecurity
0 comments · 199 views
Read and comment first →
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
ilma
✓ Profile Complete@DigitalDiaryWefru