आयुर्वेद के अनुसार सेहत के लिए वरदान है गुग्गुल जानें इसके 5 फायदे और ज्यादा सेवन के कुछ नुकसान
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां जिनका उपयोग तरह-तरह के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। ये जड़ी बूटियां हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इन्हीं में से एक जड़ी बूटी है गुग्गुल। गुग्गुल एक वृक्ष है, इसमें से निकलने वाले गोंद का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता है। गुग्गुल को जोड़ों की दर्द, सूजन और डायबिटीज की समस्या दूर करने में लाभकारी माना जाता है। गुग्गुल बीमारियों को दूर रखने और आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, अन्यथा यह नुकसानदायक भी हो सकता है।

गुग्गुल की तासीर गर्म होती है, यह स्वाद में कड़वा होता है। गुग्गुल का वानस्पतिक नाम Commiphora wightii (कौमीफोरा वाइटिआइ) है। इसे गूगल और गुग्गुलु के नाम से भी जाना जाता है। इसे अंग्रेजी में Indian bdellium कहते हैं। गुग्गुल गोंद को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। गुग्गुल विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है।
1. डायबिटीज में फायदेमंद गुग्गुल
आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज वात और कफ दोष के असुंतलन के कारण होता है।गुग्गुल में वात और कफ को कम करने वाले गुण होते हैं, इसलिए इसे डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी माना जाता है। गुग्गुल इंसुलिन का उत्पादन करने में मदद करता है, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। डायबिटीज रोगी गुग्गुल का सेवन डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं।
2. कब्ज से राहत दिलाए गुग्गुल
पाचन तंत्र में गड़बड़ी की वजह से गैस, अपच और कब्ज की समस्या होती है। गुग्गुल पाचन में सुधार करता है। गुग्गुल का चूर्ण एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। पाचन की ठीक रखने के लिए आप गुग्गुल का सेवन कर सकते हैं।
3. त्वचा के लिए लाभकारी गुग्गुल
आयुर्वेद में गुग्गुल का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। गुग्गुल में कषाय गुण होता है, जो त्वचा की परेशानियों को दूर करता है। गुग्गुलत्वचा के मुहांसों से निजात दिलाता है। लेकिन गुग्गुल की तासीर गर्म होती है, इसलिए पित्त प्रकृति वाले लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। गुग्गुल रूखी त्वचा का कारण भी बन सकता है।
4. जोड़ों के दर्द में लाभकारी गुग्गुल
जोड़ों में दर्द और सूजन शरीर में वात दोष बढ़ने के कारण होती है। गुग्गुल वात को संतुलन में रखती है, इससे दर्द से राहत मिलती है। गुग्गुल का सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। साथ ही गुग्गुल में इंफ्लामेटेरी गुण होते हैं, जो सूजन से राहत देने में मदद करते हैं। गुग्गुल गठिया रोग में भी फायदेमंद होता है।
5. घाव ठीक करे गुग्गुल
अगर आपको कोई चोट लगती है, तो इसके घाव को भरने में समय लग सकता है। गुग्गुल चोट के घाव को जल्दी ठीक करने में सहायक होता है। यह घाव के जलन और दर्द से भी राहत दिलाता है। घाव पर गुग्गुल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।
अगर गुग्गुल का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। यह मोतियाबिंद और ड्राय स्किन की समस्या पैदा कर सकते हैं। इसलिए आपको गुग्गुल का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
No FAQ Available.
Profile Complete
About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality... Read More
Career opportunities in the Realm of Social Media Marketing.
0 comments · 253 views
Read and comment first →
Busy Zindagi Mein Peace: Work-Life Balance Kaise Maintain Karein?
1 comment · 249 views
Join the conversation →
Digital Detox: Aaj Ki Bhaag-Daud Bhari Zindagi Mein Apne Liye Waqt Kaise Nikalein?
1 comment · 226 views
Join the conversation →
💬 New opportunities Galore in Cybersecurity
0 comments · 199 views
Read and comment first →
Desi Diet Aur Weight Loss: Bina Bhookhe Rahe Fit Rehne Ka Aasan Tareeka
2 comments · 194 views
Join the conversation →
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Suveta Notiyal
✓ Profile Complete@DigitalDiaryWefru