जटामांसी जड़ी बूटी से बनाएं अपने बालों को घना पकड़ने के लिए दो मुट्ठी भी पड़ जाएगी कम

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



3 min read · 768 views

कौन नहीं चाहता कि उसके बाल लंबे-घने और मजबूत हो जाए! हम अपने बालों के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं यहां कर की 1000 तरह के केमिकल भी बालों पर लगाते हैं। लेकिन होता ये है कि उनसे हमारे बाल झड़ने लगते हैं। भला अब आप बालों को लंबा-घना भी करना चाहती हैं और केमिकल्स का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं चाहती हैं, ये कैसे हो सकता है?

 

बिल्कुल हो सकता है और ये काम करेगी बालों के लिए वरदान कही जाने वाली जटामांसी जड़ी बूटी। आपको बता दें कि जटामांसी कोई आम जड़ी बूटी नहीं है बल्कि ये हमारे बालों को फिर से उगाने और उन्हें घना बनाने में भी फायदेमंद होती है। आइए आपको बताते हैं फायदों से भरी इस जड़ी बूटी को बालों पर इस्तेमाल करने का तरीका।

बालों के लिए जटामांसी का इस्तेमाल

अगर आप अपनी खोपड़ी में घने बाल चाहते हैं तो जटामांसी आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। जटामांसी पर किए गए शोध में पॉजिटिव रिजल्ट मिले हैं साथ ही बालों को फिर से उगाने में कम समय भी लेती है। जब खुद साइंटिफिकली प्रूव है तो फिर आइए जानते हैं कि हम इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले इसके फायदों के बारे में भी जान लेते हैं।

जटामांसी के फायदे –

बालों पर लगाएं जटामांसी हेयर मास्क

पेड़ की जड़ों जैसी दिखने वाली जटमांसी को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें से पहला तरीका है हेयर मास्क बनाने का। इसके लिए आपको जरूरी चीजें चाहिए होगी, जैसे-

जटामांसी- 1-2 गुच्छे

पाउडर हिना मेहंदी- 3 चम्मच

नारियल का तेल

हेयर मास्क बनाने का तरीका

अब सबसे पहले रात को सोने से पहले जटामांसी को एक बाउल में पानी रखकर भिगोने के लिए रख दें।

सुबह आप देखेंगे की पानी का रंग गाढ़ा हो गया है और जटामांसी गिलगीली हो गई है।

अब आपको ये करना है कि जटामांसी को पानी सहित मिक्सी में डाल दें और पीस लें।

जो पेस्ट तैयार हुआ है उसे छान लें। आप चाहें तो बारीक पेस्ट बनाकर उसे डायरेक्ट भी बालों पर लगा सकते हैं।

दूसरा तरीका है कि अगर आप पेस्ट को छानकर पानी अलग कर रही हैं तो फिर इसमें बताई गई गई मात्रा के अनुसार मेहंदी और नारियल का तेल मिक्स कर दें और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

अब आप इसे बालों पर लगाकर 1 घंटे कर रखें और फिर समय पूरा होने के बाद हेयर वॉश कर लें।

हर महीने इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें और बालों पर ऑयलिंग करना न भूलें।

जटामांसी हेयर ऑयल

बालों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है पोषण जो हमें ऑयलिंग के दौरान मिलता है। ऐसे में अगर आप बालों पर तेल नहीं लगाएंगी तो वो रूखे, बेजान और दोमुंहे हो जाएंगे। आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए जटामांसी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल बालों पर तेल लगाने के कई टूल्स आ गए हैं, जिनकी मदद से आप स्कैल्प के अंदर तक तेल पहुंचा सकते हैं और उन्हें पोषण दे सकते है।

Thank you for reading.

Up next ₹50 बचाकर कोई कैसे खड़ा कर सकता है पैसों का पहाड़? ये सीक्रेट खुला तो होश उड़ जाएंगे Suveta Notiyal · 182 views

FAQ

No FAQ Available.

Suveta Notiyal

Suveta Notiyal

Profile Complete

About the Author Greetings! I am Suveta, a dedicated Content Writer and Digital Researcher specializing in the tech and blogging niche. My journey in the digital world is driven by a passion for exploring the latest trends in Search Engine Optimization (SEO), AI Innovations, and Blogging Strategies. I believe that in today's fast-paced digital era, providing accurate and well-researched information is the key to building a successful online community. My goal is to bridge the gap between complex technical concepts and everyday readers by simplifying information without losing its essence. At wefru.com, I focus on delivering 100% authentic and high-quality...  Read More




Ask the author

Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.

Sign in to ask the author a question.

Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.

to comment.
Abhi koi comment nahi. Pehla comment aap karo.




<