चेहरे की चमक और पेट की चर्बी के लिए योग: आसान सूक्ष्म व्यायाम विधि
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
शरीर के बड़े जोड़ों के साथ-साथ हमारी ज्ञानेंद्रियों (आँख, कान, जीभ आदि), चेहरे की मांसपेशियों और पेट के आंतरिक अंगों को सक्रिय करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद और योग के अनुसार, ये सूक्ष्म क्रियाएं आपके चेहरे का ग्लो बढ़ाती हैं, तनाव दूर करती हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं। आइए जानते हैं इनकी सही विधि।
छाती का व्यायाम:- सीधे बैठें या खड़े हों। गहरी लंबी सांस अंदर भरें और फिर पूरी तरह बाहर छोड़ें। इस क्रिया को 3 से 4 बार दोहराएं। यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है।
गर्दन का व्यायाम :- पूर्व स्थिति में बैठे हुए सिर को नीचे झुकाएं ताकि आपकी ठुड्डी (Chin) कंठ कूप (गर्दन के गड्ढे) से लग जाए। फिर सिर को जितना पीछे ले जा सकते हैं, ले जाएं (4-5 बार)। इसके बाद गर्दन को एक बार दाईं ओर कंधे से और फिर बाईं ओर कंधे से मिलाने का प्रयास करें। अंत में, गर्दन को क्लॉकवाइज़ और एंटी-क्लॉकवाइज़ गोल घुमाएं।विशेष नोट: गर्दन घुमाते समय आंखें बंद रखें। क्रिया पूरी होने पर दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद पलकों को सेंक दें।
विशेष नोट: गर्दन घुमाते समय आंखें बंद रखें। क्रिया पूरी होने पर दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद पलकों को सेंक दें।

जबड़े का व्यायाम :- मुंह को जितना अधिक फैला सकते हैं, पूरा खोलें। कुछ क्षण रुकें, फिर बंद कर लें। इसके बाद जबड़े को दाएं से बाएं और बाएं से दाएं गोल घुमाएं। यह चेहरे के तनाव को दूर करता है।दांतों का
व्यायाम:- मुंह बंद करें और दांतों की बनावट को ऊपर-नीचे एक समान मिलाएं। पहले आगे के दांतों को और फिर पीछे की दाढ़ों को आपस में हल्के दबाव के साथ दबाएं और ढीला छोड़ें (4-6 बार)।
नेत्रों का व्यायाम: इसे तीन प्रकार से करें:सामने किसी बिंदु पर बिना पलक झपकाए लगातार एकटक देखें, फिर आंखें बंद कर लें (2-4 बार)।गर्दन सीधी रखकर पुतलियों को जितना दाईं और बाईं ओर ले जा सकते हैं, ले जाकर देखें।पुतलियों को दाएं से बाएं और बाएं से दाएं गोल-गोल चक्राकार घुमाएं। अंत में हथेलियां रगड़कर आंखों को सेंक दें। (नकली आंख वाले लोग इसे न करें)
जीभ का व्यायाम वज्रासन या सुखासन में बैठें। जीभ को जितना हो सके बाहर निकालें, कुछ क्षण रुकें और फिर अंदर लें।गालों का व्यायाम (क्रमांक 17): मुंह के अंदर हवा भरकर गालों को जितना फुला सकते हैं फुलाएं, फिर ढीला छोड़ें। यह चेहरे की झुर्रियों को रोकता है।
कानों का व्यायाम : कानों के चारों हिस्सों (नीचे, ऊपर, आगे और पीछे) को उंगलियों से पकड़कर क्रमशः नीचे, ऊपर, पीछे और आगे की तरफ हल्का सा खींचें। ताकत सामान्य लगाएं ताकि भीतर तक हल्का खिंचाव महसूस हो। बाद में हथेलियों से पूरे कानों की मालिश करें।

Profile Complete
I love exploring new subjects, especially Mathematics and Science. My day is highly disciplined: I wake up at 7:00 AM, walk to school with my friends at 9:00 AM, and return by 4:00 PM. To excel in my studies, I attend tuitions daily from 4:00 PM to 5:30 PM.
Family & Support System
I belong to a loving family... Read More
From a Student's Diary: The Inspiring Journey of Supermodel Alessandra Ambrosio
0 comments · 215 views
Read and comment first →
Digital Detox: Screen Ki Duniya Se Bahar Nikal Kar Sukoon Se Jeene Ka Mantra
0 comments · 200 views
Read and comment first →
प्रकृति की गोद में सुकून: हरियाली और शांति का अनोखा संगम??
0 comments · 186 views
Read and comment first →
Log Hamen Kyon Chhod Kar Chale Jaate Hain Jin per Hamen sabse Jyada Bharosa Hota Hai✨?
7 comments · 180 views
Join the conversation →
Digital Detox Kya Hai? Apni Digital Life Aur Real Life Mein Balance Kaise Banayein
1 comment · 178 views
Join the conversation →
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Khushi prerna
✓ Profile Complete@DigitalDiaryWefru