आज और कल की चिंता में अक्सर रहते हैं परेशान तो सीखें माइंडफुल मेडिटेशन दूर होगी टेंशन और दिमाग रहेगा स्थिर
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
आज और कल की चिंता में अक्सर रहते हैं परेशान तो सीखें माइंडफुल मेडिटेशन, दूर होगी टेंशन और दिमाग रहेगा स्थिर

माइंडफुल मेडिटेशन ध्यान का आसान तरीका है जिससे आप अपने दिमाग को शांत और स्ट्रेस को पल भर में गायब कर सकते हैं।
क्या आप हद से ज्यादा तनाव में रहते हैं? क्या वर्क प्रेशर के चलते आपकी याद्दाश कमजोर होने लगी है? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो लाइफ से स्ट्रेस हटाकर खुश रहने का आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। इसको माइंडफुलनेस मेडिटेशन कहा जाता है। इससे आपके दिमाग की उथल-पुथल शांत होती है और मन को आराम मिलता है।
माइंडफुलनेस मेडिटेशन ध्यान करने का एक तरीका है जिससे आप अपने माइंड को कंट्रोल कर सकते हैं। आज की भागती जिंदगी में सब कुछ तेजी से चल रहा है पर हमारे दिमाग की क्षमता उतनी ही है। ज्यादा चीज़ों को एक साथ करने या सोचने से दिमाग परेशान हो जाता है और आप स्ट्रेस में आ जाते हैं। इससे बचने के लिये मेडिटेशन की इस तकनीक को जरूर सीखें। इंटरनेट पर कई वीडियो हैं जिनकी मदद से आप माइंडफुलनेस मेडिटेशन सीख सकते हैं। इसे करने का तरीका और फायदे जानने के लिये हमने बात की लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से और समझा कि ध्यान करने से हमारी जिंदगी में क्या बदलाव आ सकता है।
कैसे करते हैं माइंडफुल मेडिटेशन? (Steps of mindfulness meditation)

1 सबसे पहले पालथी लगाकर बैठ जायें। किसी शांत जगह का चुनाव करें जहां आपध्यान लगा पायें।
2 पीठ को सीधा रखें। आप चाहें तो तकिए की मदद ले सकते हैं।
3 आंखों को बंद करके अपने अंदर की आवाज़ों को सुनने की कोशिश करें।
4 शांति से बैठकर सोचने पर आपको अहसास होगा कि दिमाग में कितनी उथल-पुथल है।
5 शुरूआत में कुछ मिनटों के लिये करें और फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाते जायें।
6 आप देखेंगे कि कुछ ही हफ्तों में आपका स्ट्रेस लेवल कम हो रहा है।
क्या हैं माइंडफुल मेडिटेशन के फायदे? (Benefits of mindfulness meditation)
माइंडफुल मेडिटेशन को करने से स्ट्रेस दूर रहता है। अगर लंबे समय से आप किसी बात से परेशान हैं तो इसे जरूर ट्राई करें।

इस मेडिटेशन से याद करने की शक्ति सुधरती है। जो बच्चे को पढ़ाई को लेकर चिंता में हैं वो उसे करके देखें इससे याददाश अच्छी होती और आपको देर तक बातें याद रहती है।
अगर ऑफिस में आपको गुड डिसीज़न मेकर नहीं समझा जाता तो घबरायें नहीं एक बार माइंडफुल मेडिटेशन करके देखें। आपके फैसले लेने की क्षमता में बदलाव आयेगा। आप तुरंत निर्णय ले पायेंगे। इससे एकाग्रता भी बढ़ती है तो देर तक आपका काम में मन लगा रहेगााा।
कपल्स को भी ये मेडिटेशन करना चाहिये। इसे करने से आप एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से समझने लगते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो इसे करने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ती है।
माइंडफुल मेडिटेशन करने से हाइपर एक्टिविटी कम हो जाती है। इसका मतलब है कि हम एक साथ कई चीज़ें सोचने लगतें हैं और हमारा दिमाग इसे समझ नहीं पाता इसलिये स्ट्रेस या सिर दर्द होने लगता है। इस मेडिटेशन से आपका दिमाग शांत होता है और दिमाग में चलने वाली उथल-पुथल बंद हो जाती है।
जिन लोगों को नींद नहीं आती उन्हें ये मेडिटेशन करना चाहिये। इसे आप किसी भी समय कहीं पर भी कर सकते हैं। इसे रोज करने का सबसे बड़ा फायेदा ये है कि आपको गहरी नींद आयेगी।
अगर आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या आप चिड़चिड़े हो रहे हैं तो इस मेडिटेशन को जरूर करके देखें। आपका गुस्सा कंट्रोल होने लगेगा और आप इमोशनली स्टेबल हो जायेंगे।
खुश रहने का सबसे आसान उपाय है माइंडफुल मेडिटेशन। आपको इसे एक बार ट्राय करके अपनी जिंदगी को नया नजरिया देना चाहिये।
माइंडफुल मेडिटेशन को अपने रूटीन में शामिल करें और इसका लाभ उठायें। काम तो पूरे दिन चलता है पर दो घड़ी अपने साथ भी बितायें। इन छोटी-छोटी चीज़ों को करने से तनाव आपका पीछा छोड़ देगा।
No FAQ Available.
Profile Complete
I love exploring new subjects, especially Mathematics and Science. My day is highly disciplined: I wake up at 7:00 AM, walk to school with my friends at 9:00 AM, and return by 4:00 PM. To excel in my studies, I attend tuitions daily from 4:00 PM to 5:30 PM.
Family & Support System
I belong to a loving family... Read More
From a Student's Diary: The Inspiring Journey of Supermodel Alessandra Ambrosio
0 comments · 215 views
Read and comment first →
Digital Detox: Screen Ki Duniya Se Bahar Nikal Kar Sukoon Se Jeene Ka Mantra
0 comments · 200 views
Read and comment first →
प्रकृति की गोद में सुकून: हरियाली और शांति का अनोखा संगम??
0 comments · 186 views
Read and comment first →
Log Hamen Kyon Chhod Kar Chale Jaate Hain Jin per Hamen sabse Jyada Bharosa Hota Hai✨?
7 comments · 180 views
Join the conversation →
Digital Detox Kya Hai? Apni Digital Life Aur Real Life Mein Balance Kaise Banayein
1 comment · 178 views
Join the conversation →
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Khushi prerna
✓ Profile Complete@DigitalDiaryWefru