रात में सोने से पहले 20 मिनट कर लें ये काम दिमाग को मलेगा आराम और नींद होगी गहरी
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
रात में सोने से पहले 20 मिनट कर लें ये काम, दिमाग को मलेगा आराम और नींद होगी गहरी

अक्सर लोगों को रात में नींद नहीं आती और लोग सोने के लिए परेशान रहते हैं। कुछ लोगों को तनाव भी होता है। ऐसे लोगों के लिए ये टिप्स फायदेमंद है।
कहते हैं कि 20 मिनट मेडिटेशन, 4 घंटे की नींद के बराबर है। ऐसे में जब अक्सर रात में नींद नहीं आती और आपको एंग्जायटी की समस्या परेशान करती है तो आप सोने से पहले मेडिटेशन कर सकते हैं। दरअसल, सोने से पहले मेडिटेशन करना आपके मन को शांत करने के अलावा भी शरीर पर एक गहरा प्रभाव डालता है। लेकिन, समझने वाली बात ये है कि सोने से पहले मेडिटेशन कैसे करें, क्या है इसका तरीका और फिर जानेंगे इसके तमाम फायदे जो आपको लगातार इसे करने से मिल सकते हैं।
रात में सोने से पहले 20 मिनट करें मेडिटेशन-20 minute meditation before sleeping

रात में सोने से पहले आपको 20 मिनट आराम से मेडिटेशन करना चाहिए। दअसल, मेडिटेशन यानी ध्यान लोगों को दोगुनी तेजी से सोने में मदद करता है, तीव्र नेत्र गति (आरईएम) नींद की स्थिति को बढ़ाता है और गहरी नींद को बनाए रखता है। वास्तव में, यह नींद की कमी को दूर करने में मददगार है और आपको मानसिक रूप से शांति देता है।
सोने से पहले 20 मिनट मेडिटेशन कैसे करें-How to do meditation before sleeping
सोने से पहले 20 मिनट मेडिटेशन करने के लिए आपको करना ये है कि
-पहले तो लाइट ऑफ कर लें और फिर आंख बंद कर लें।
-इसके बाद आराम से बैठें और फिर हल्की-हल्की सांस लें।
-इसके बाद आपको अपने कानों को बंद करना है, आंखों को बंद रखना है और 10 मिनट तक बस सांस लें, सांस छोड़े।
-ऐसा करने के बाद आपको अलग से शांति महसूस होगी और नींद आने लगेगी।
सोने से पहले 20 मिनट मेडिटेशन करने के फायदे-benefits of meditation before sleeping

सोने से पहले 20 मिनट मेडिटशन करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये पहले तो आपको शांत कर देता है। दिमाग के सोचने की गति कम हो जाती है और इससे मानसिक शांति मिलती है। इससे अलावा 20 मिनट मेडिटेशन से ही आपकी एंग्जायटी कम होने लगती है और आप बेहतर महसूस करने लगते हैं। इसके अलावा तनाव कम हो जाता है और आप सबकुछ भूलने लगते हैं। इस तरह दिमाग आपको नींद की ओर ले जाती है और फिर आप सो जाते हैं।
No FAQ Available.
Profile Complete
I love exploring new subjects, especially Mathematics and Science. My day is highly disciplined: I wake up at 7:00 AM, walk to school with my friends at 9:00 AM, and return by 4:00 PM. To excel in my studies, I attend tuitions daily from 4:00 PM to 5:30 PM.
Family & Support System
I belong to a loving family... Read More
From a Student's Diary: The Inspiring Journey of Supermodel Alessandra Ambrosio
0 comments · 215 views
Read and comment first →
Digital Detox: Screen Ki Duniya Se Bahar Nikal Kar Sukoon Se Jeene Ka Mantra
0 comments · 200 views
Read and comment first →
प्रकृति की गोद में सुकून: हरियाली और शांति का अनोखा संगम??
0 comments · 186 views
Read and comment first →
Log Hamen Kyon Chhod Kar Chale Jaate Hain Jin per Hamen sabse Jyada Bharosa Hota Hai✨?
7 comments · 180 views
Join the conversation →
Digital Detox Kya Hai? Apni Digital Life Aur Real Life Mein Balance Kaise Banayein
1 comment · 178 views
Join the conversation →
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Khushi prerna
✓ Profile Complete@DigitalDiaryWefru