ध्यान लगाने से दूर होता है स्ट्रेस जानें मेडिटेशन करने से कैसे बेहतर होती है मेंटल हेल्थ?

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂



3 min read · 402 views

ध्यान लगाने से दूर होता है स्ट्रेस, जानें मेडिटेशन करने से कैसे बेहतर होती है मेंटल हेल्थ?

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए ध्यान का अभ्यास लाभकारी होता है। यहां जानिए, ध्यान कैसे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है?

आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में, तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। काम का प्रेशर, पर्सनल लाइफ की चुनौतियां और भविष्य को लेकर होने वाली चिंता का हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर होता हैं। तनाव को कम करने और मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का अभ्यास लाभकारी होता है। डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए ध्यान यानी मेडिटेशन करने की सलाह देते हैं। मेडिटेशन करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि यह एकाग्रता और मेमोरी को भी बढ़ाता है। योग थेरिपिस्ट प्रवीण गौतम ने बताया कि ध्यान एक प्राचीन तकनीक है जो वर्तमान में जीने और मानसिक शांति प्राप्त करने में सहायक है। वर्तमान समय में, जब तनाव और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, ध्यान एक प्रभावी उपाय के रूप में कारगर साबित हो रहा है। इस लेख में योग थेरिपिस्ट प्रवीण गौतम, मेडिटेशन करने से मेंटल हेल्थ कैसे बेहतर होती है इस बारे बता रहे हैं।

ध्यान कैसे काम करता है?

मेडिशन मन को वर्तमान में केंद्रित करता है और विचारों को शांत करता है। यह प्रक्रिया कई तरीकों से मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव यानी पॉजिटिव असर डालती है। मेडिटेशन के अनेक प्रकार होते हैं, जिसके अभ्यास से मानसिक तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है। ध्यान की स्थिति में हमारा दिमाग आराम की अवस्था में चला जाता है, जिससे तनाव हार्मोन यानी कोर्टिसोल का लेवल कम हो जाता है। 

मेडिटेशन का अभ्यास आत्म-जागरूकता को बढ़ाता है, जिससे आप अपने विचारों और भावनाओं को बेहतर ढंग से कंट्रोल कर सकते हैं। नियमित ध्यान यानी मेडिटेशन का अभ्यास करने से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है, जिससे हमारे शरीर को आराम और एनर्जी मिलती है।

ध्यान कैसे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है?

 

1. नियमित ध्यान का अभ्यास करने से मन को शांति मिलती है। ध्यान के दौरान, व्यक्ति अपने मन को बाहरी डिस्ट्रेक्शन से हटाकर एक बिंदु पर केंद्रित करता है, जिससे तनाव के स्तर में कमी आती है।

2. ध्यान मन को शांत करने और सेल्फ कंट्रोल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे आप अपने विचारों और भावनाओं पर कंट्रोल पा सकते हैं, जिससे चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं में कमी आती है।

3. ध्यान के दौरान, व्यक्ति की सांस और हार्ट की गति धीमी हो जाती है, जिससे शरीर में आराम की भावना शुरू होती है। ध्यान से मिलने वाला आराम मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करता है।

4. ध्यान से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। अच्छी नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। ऐसे में नियमित ध्यान से अनिद्रा और अन्य नींद संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।

5. ध्यान करने से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव होता है, इससे तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

Up next ₹50 बचाकर कोई कैसे खड़ा कर सकता है पैसों का पहाड़? ये सीक्रेट खुला तो होश उड़ जाएंगे Suveta Notiyal · 225 views

FAQ

No FAQ Available.

Khushi prerna

Khushi prerna

Profile Complete

 Meet Khushi.......... An Aspiring Doctor & Leader

Fascinated by science, driven by a dream to heal

  • Role: Class Monitor  Birthday: September 22, 2010
  • My Vision: My ultimate dream is to become a Doctor and serve society.

 My Lifestyle & Routine

I love exploring new subjects, especially Mathematics and Science. My day is highly disciplined: I wake up at 7:00 AM, walk to school with my friends at 9:00 AM, and return by 4:00 PM. To excel in my studies, I attend tuitions daily from 4:00 PM to 5:30 PM.

 Family & Support System

I belong to a loving family...  Read More




Ask the author

Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.

Sign in to ask the author a question.

Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.

to comment.
Abhi koi comment nahi. Pehla comment aap karo.




<