जीवन भर स्वस्थ रहना है तो आज से ही करें इन 5 नियमों का पालन।

꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂


जीवन भर स्वस्थ रहना है  तो आज से ही करें इन 5 नियमों का पालन।

4 min read · 370 views

हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के रूप में 7 अप्रैल को "विश्व स्वास्थ्य दिवस" मनाया जाता है। इसके लिए हर साल एक नया विषय तय किया जाता है। इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है "एक स्वस्थ दुनिया का निर्माण"। सच है, आज दुनिया गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही है, ऐसे में संगठन तो अपना काम करेगा ही, लेकिन इससे पहले आपको अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाने की जरूरत है।

दुनिया का हर व्यक्ति आज किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित है। वह जीवन की भागदौड़ में इतना व्यस्त हो गया है कि न तो उसके पास सोने का समय है और न ही वह स्वस्थ आहार ले पा रहा है। वहीं तनाव उसके आसपास ही मंडराता रहता है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अपने आहार और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव आपको एक अच्छा संपूर्ण स्वास्थ्य देने में मदद कर सकते हैं। आज वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) के मौके पर यहां हमने दिमाग और शरीर के लिए 5 सरल नियम सुझाए हैं, जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में कारगार साबित होंगे।

 

                    1.   स्वस्थ आहार ले 

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों की सलाह है कि एक दिन में कम से कम तीन सेहतमंद और पौष्टिक भोजन खाएं। रात के खाने को हल्का रखने की कोशिश करें। आपकी डाइट में खासतौर से फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए। बता दें कि एक अच्छी बैलेंस्ड डाइट आपको बढ़िया पोषण देगी।

                     2.   अच्छी नींद ले

खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपनी नींद लेना जरूरी है। कई अध्ययनो मैं भी यह बात साबित हई है कि नींद की कमी मोटापे और हृदय रोग सहित कई बीमारियों का कारण है। इसलिए सभी उम्र के लोगों को मानसिक थकान को दूर करने के लिए अच्छी नींद लेनी चाहिए। 

              3.   तनाव से दूर रहे

तनाव आपके कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। हर दिन तनाव में रहने से न केवल वजन बढ़ेगा, बल्कि बीमारियां भी हो सकती हैं। हालांकि, तनाव को काबू में लाना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन उन वजहों से खुद को कितना कम परेशान करना है , ये आप पर निर्भर करता है । इसलिए पहले आपको समझना होगा कि किस चीज को आप अपने जीवन में ज्यादा अहमियत देते हैं। अगर आप ये समझ लेंगे, तो तनाव को कंट्रोल करना आसान हो जाएगा। फिर भी आपको कुछ समझ न आए, तो कुछ तरीकों से तनाव को दूर कर सकते हैं। एक्सरसाइज करें, गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं और ध्यान करें इससे आपको बहुत फायदा होगा।

        4.   मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें

जीवन की जरूरतों को पूरा करने के चक्कर में हम अपने मानसिक स्वास्थ्य को भूल ही जाते हैं। लेकिन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मानसिक स्वास्थ्य का अच्छा होना बहुत जरूरी है। ये नहीं भूलना चाहिए कि हमारा मानसिक स्वास्थ्य ही हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य की नींव है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगा और ध्यान अच्छा विकल्प है। इसके अलवा कुछ अच्छे कामों में खुद को शामिल करें और खुश रहें।

                    5.  व्यायाम करें

व्यायाम आपको स्वस्थ और सक्रिय रखने का एक शानदार तरीका है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन हर सप्ताह 150 मिनट व्यायाम या सप्ताह में कम से कम तीन बार एक घंटे तक व्यायाम करने का सुझाव देता है। याद रखें, कि वर्कआउट को जितना मजेदार बनाएंगे, उतना आपको फायदा होगा। एक्सर्साइज़ के दौरान डांस, एरोबिक्स जैसी कुछ एक्टिविटीज को शामिल कर सकते हैं।

 

यहां बताए गए इन जरूरी नियमों को अपनी दिनचर्या में आज ही शामिल करें। इससे आपको शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में न केवल मदद मिलेगी बल्कि आप एक अलग खुशी का अनुभव भी करेंगे।

Up next हठ योग: सेहत, संतुलन और मानसिक शांति का प्राचीन मार्ग You know that You know that · 93 views

FAQ

No FAQ Available.

You know that

You know that

Contact Verified

You know that 




Ask the author

Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.

Sign in to ask the author a question.

Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.

to comment.
Abhi koi comment nahi. Pehla comment aap karo.




<