निरंतर सुधार और सफलता: मूर्तिकार की प्रेरणादायक कहानी |
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
सही दिशा और निरंतरता (Motivational Story)
एक गाँव में मूर्तिकार रहता था जो बहुत सुंदर मूर्तियाँ बनाता था। उसका एक बेटा भी था, जिसने बचपन से ही अपने पिता से मूर्ति बनाने कला सीखी।
शुरुआत में जब बेटा मूर्ति बनाता, तो पिता उसकी तारीफ करते, लेकिन साथ ही कहते, "बेटा, मूर्ति बहुत अच्छी बनी है, लेकिन इसमें थोड़ी सी सुधार की गुंजाइश अभी भी है। अगली बार थोड़ा और बेहतर करने की कोशिश करो।"
बेटा पिता की बात मानकर हर बार और ध्यान से काम करता। धीरे-धीरे लड़के की कला में इतना सुधार आया कि उसकी मूर्तियाँ पिता से भी अधिक दामों में बिकने लगीं। लेकिन पिता का नियम अब भी वही था। हर मूर्ति को देखने के बाद वे यही कहते, "काम अच्छा है, पर थोड़ा और सुधार करो।"
एक दिन लड़के को गुस्सा आ गया। उसने कहा, "पिताजी, अब मेरी मूर्तियाँ आपसे बेहतर बनती हैं और बाज़ार में आपकी मूर्तियों से महंगे दामों पर बिकती हैं। फिर भी आप हमेशा मेरे काम में कमी क्यों निकालते हैं?"
पिता ने शांत भाव से मुस्कुराते हुए कहा, "बेटा, जब मैं तुम्हारी उम्र का था, तब मेरे साथ भी यही हुआ था। मेरी मूर्तियाँ भी मेरे गुरु से अच्छी बिकने लगी थीं। उस दिन मुझे घमंड हो गया कि मैं सब सीख चुका हूँ, और उस दिन के बाद से मेरी कला का विकास वहीं रुक गया। मैं आज भी वहीं खड़ा हूँ।"
पिता ने आगे समझाया, "मैं तुम्हें सिर्फ यह सिखाना चाहता हूँ कि जिस दिन तुम मान लोगे कि अब तुम्हें सब आता है या तुम्हारे काम में सुधार की गुंजाइश खत्म हो गई है, उसी दिन से तुम्हारी प्रगति रुक जाएगी। सफलता सिर्फ काम शुरू करने से नहीं, बल्कि हर दिन खुद को कल से बेहतर बनाने की आदत से मिलती है।"
संतुष्टि का जाल: खुद से संतुष्ट होना अच्छी बात है, लेकिन अपने कौशल को लेकर अति-संतुष्ट हो जाना विकास का सबसे बड़ा दुश्मन है।
निरंतर सुधार: सफलता एक पड़ाव नहीं, बल्कि एक प्रक्रिया है। हमेशा सीखते रहें और हर दिन खुद को थोड़ा और बेहतर बनाने का प्रयास करें।
Have a question about this post? Send it straight to the author — only they will see it.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Priyanshi
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru