लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर सन 1904 को मुगलसराय (तत्कालीन वाराणसी वर्तमान चंदौली) के एक साधारण परिवार में हुआ था। इसके पिता का नाम शारदा प्रसाद और माता का नाम रामदुलारी देवी था। अपनी शिक्षा पूरी कर लाल बहादुर वाराणसी आ गए। पढ़ने-लिखने विशेष रुचि थी। वे बहुत ही सीधे-सीधे शांत और सरल स्वभाव के विद्यार्थी थे। जब लाल बहादुर बनारस के हरिश्चंद्र हाई स्कूल में पढ़ रहे थे उसे समय लोकमान्य बालगंगाधर तिलक क नारा "स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है।"
पूरे देश में गूंज रहा था। इससे उसे देश देश प्रेम की प्रेरणा मिली। उसके भाषण से वह बहुत प्रभावित हुए। अब मैं पढ़ाई के साथ-साथ स्वराज आंदोलन में भी भाग लेने लगे। गांधी जी का असहयोग आंदोलन आरंभ हुआ। लाल बहादुर भी पढ़ाई छोड़कर आंदोलन में कूद पड़े। आजादी की लड़ाई में उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। बाद मैं लाल बहादुर काशी विद्यापीठ में शिक्षागहण करने लगे। सन 1926 में उन्होंने शास्त्री की परीक्षा पास की। अब वे लाल बहादुर से लाल बहादुर शास्त्री बन गए। 10 जनवरी सन 1966 की ह्रदय गति रुक जाने से ताशकंद में ही उनका निधन हो गया।
Leave a comment
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
partiksha
@DigitalDiaryWefru