"पिछले ब्लॉग में हमने मुल्तानी मिट्टी के बारे में थोड़ा जाना था और आज मुल्तानी मिट्टी के कुछ असरदार फेस पैक के बारे मे जानेंगे।"
हर बार पार्लर जाना या महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी हमारे घर की किचन में ही वह चीजे होती है जो स्किन के लिए चमत्कार कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी ऐसी ही एक नेचुरल औषधि है। जो जब सही चीजों के साथ मिल जाए तो आपकी स्किन को ग्लोइंग, साफ-सुथरापन, ताज़गी और सुकून देती है।
1. मुल्तानी मिट्टी के साथ गुलाब जल का फेस पैक :–
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का कॉम्बिनेशन बहुत ही सिंपल है लेकिन उतना ही असरदार भी।
मुल्तानी मिट्टी चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को खींचती है और गुलाब जल उसे बैलेंस करता है, ताकि स्किन सूखी न लगे। इससे चेहरा हल्का ठंडा और ताजा महसूस होता है और स्किन की नेचुरल नमी भी बनी रहती है।
2. मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद का फेस पैक:–
रूखी सूखी स्किन को आराम देने के लिए ये फेस पैक एकदम परफेक्ट है। शहद में एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है यानि वो स्किन में नमी बनाए रखता है। जबकि मुल्तानी मिट्टी स्किन की गहराई से सफाई करती है। ये पैक खास तौर पर सर्दियों में बहुत राहत देता है।
3. मुल्तानी मिट्टी के साथ नींबू का फेस पैक :–
चेहरे पर अगर पुराने दाग धब्बे यह हल्का पिग्मेन्टेशन है तो मुल्तानी मिट्टी और नींबू का यह पैक धीरे-धीरे फर्क लाता है। नींबू में नेचुरल एसिड होता है जो स्किन की ऊपरी परत को हल्का करता है।
यह पैक लगाते वक्त हल्की सी जलन होती हैं, जो नींबू के कारण होती है। लेकिन बाद में जब चेहरा धोते हैं तो हल्का ग्लो और साफ-साफ स्किन दिखाई देती है।
4. मुल्तानी मिट्टी के साथ खीरे का रस लगाएं :–
गर्मियों में बाहर से आने के बाद जब चेहरा लाल या जलन से भरा हुआ लगे, तब इस पैक का असर सच में सुकून देने वाला होता है। खीरा स्किन को ठंडक देता है और मुल्तानी मिट्टी गर्मी को सोखकर चेहरे को शांत करती है।
इस पैक को लगाने से स्किन पर एक ठंडी ठंडी परत बन जाती है जो पसीने और जलन से परेशान स्किन को आराम देता है। स्किन हल्की और रिलैक्स महसूस होती है।
FAQ
+
Fariya Ahmad
Verified Brand
Basic Information:–
My name is Fariya Ahmad. I am 15 years old. I study in class 10th. I belong to a middle class family. I was born in a village Manki.
My father's name is Mohd. Vaseem. He is a mason.My father is kind, gentle and very hardworking and loving to me. My mother's name is Shabana. She is a housewife. But my mother sews clothes. My mother is very sweet and hardworking. My mother loves all of us brothers and sisters very much.
We are five brothers and sisters. I am...
Read More
Leave a comment
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Fariya Ahmad
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru