कोई नया ट्रेंड नहीं बल्कि हमारी दादी नानी के ज़माने का देसी नुस्खा मुल्तानी मिट्टी। आइये जानते है मुल्तानी मिट्टी क्या होती है? मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
"कोई नया ट्रेंड नहीं बल्कि हमारी दादी-नानी के ज़माने का देसी नुस्खा मुल्तानी मिट्टी। आइये जानते है मुल्तानी मिट्टी क्या होती है? मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?"
अगर आप ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ढूंढ रहे हैं जो नेचुरल हो, साइड इफेक्ट्स से दूर हो और आपकी जब में भी फिट बैठे तो मुल्तानी मिट्टी से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। यह कोई नया ट्रेंड नहीं है, यह तो हमारी दादी-नानी का आजमाया हुआ पुराना देसी नुस्खा है, जो आज भी उतना ही असर दार है।
मुल्तानी मिट्टी सिर्फ एक मुल्तानी मिट्टी नहीं है, यह तो एक ऐसा घरेलू जादू है जो स्किन को साफ करने से लेकर पिंपल्स कम करने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने तक हर काम करती है और सबसे अच्छी बात ये बिल्कुल सिम्पल, सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीज है।
इस ब्लॉग में हम बात करेंगे कि मुल्तानी मिट्टी क्या होती है? मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है? तो अगर आप भी नेचुरल तरीके से स्किन को अच्छा बनाना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपकी बहुत काम आएगा।
→मुल्तानी मिट्टी क्या होती है?
मुल्तानी मिट्टी जिसे अंग्रेजी में (Fuller's Earth) कहा जाता है, एक तरह की नेचुरल मिट्टी होती है। जो देखने में हल्की पीली या हल्के भूरे रंग की होती है। इसका नाम मुल्तान शहर से पड़ा, जहां से इसे सबसे पहले लाया गया था। यह मिट्टी ठंडी ठंडी होती है और स्किन से एक्स्ट्रा तेल, गंदगी और पसीने की चिपचिपाहट को खींचने में कमाल की मानी जाती है।
यह मिट्टी देखने में भले ही सिंपल लगे, लेकिन इसके अंदर कई नेचुरल मिनरल्स छुपे होते हैं।
→ मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?
मुल्तानी मिट्टी लगाने पर त्वचा पर एक ठंडक महसूस होती है, जो स्किन को और रिलैक्स करती है और पोर्स खोलने में मदद करती है। ये स्क्रीन के ऊपरी परत से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटाकर स्किन को डिप्ली क्लीन करती है।
साथ है यह स्किन को टाइट करने, मुंहासों की सूजन कम करने और चेहरे की रंगत को निखारने में भी बेहद मददगार है।
→ मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाए?
हर स्किन टाइप के लिए मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट थोड़ा अलग होना चाहिए, तभी इसका पूरा फायदा मिलता है।
अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तुम मुल्तानी मिट्टी में नीम पाउडर और गुलाब जल मिलाए– इससे एकनें कम होते हैं और ऑयल कंट्रोल में रहता है।
ड्राय स्किन वालों को इसमें दूध या मलाई और थोड़ा शहद मिलाना चाहिए– ताकि त्वचा में नमी बनी रहे और वह मुलायम लगे।
अगर आपको टैनिंग हटानी है तो मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का रस और दही मिलाए– स्किन को ठंडक देगा और टैनिंग हल्की करेगा।
वहीं नॉर्मल स्किन वालों के लिए गुलाब जल मिलाना ही काफी है– इससे स्किन फ्रेश और क्लीन नजर आती है
FAQ
+
Fariya Ahmad
Verified Brand
Basic Information:–
My name is Fariya Ahmad. I am 15 years old. I study in class 10th. I belong to a middle class family. I was born in a village Manki.
My father's name is Mohd. Vaseem. He is a mason.My father is kind, gentle and very hardworking and loving to me. My mother's name is Shabana. She is a housewife. But my mother sews clothes. My mother is very sweet and hardworking. My mother loves all of us brothers and sisters very much.
We are five brothers and sisters. I am...
Read More
Leave a comment
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
Fariya Ahmad
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru